Published On : Tue, May 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

१ जून (कल) से रात १० बजे तक मेट्रो सेवा

Advertisement

अब सुबह ६.३० से रात १० बजे तक मेट्रो सेवा उपल्बध

नागपूर : नागरिको कि मांग तथा स्कुल, कॉलेज और इतर संस्थाए पूर्ववत होने से शिक्षा एवं अन्य कार्यो के लिए घर से बाहर निकलने वालो कि संख्या मे वृद्धी हुई है ! इन यात्रियों कि संख्या को ध्यान मे रखते हुए महा मेट्रो नागपुर ऑरेंज लाईन (कस्तुरचंद पार्क स्टेशन से खापरी मेट्रो स्टेशन) और ऍक्वा लाईन (सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन) कि मेट्रो फेरियो मे बढोतरी की है !

बढोतरी कि गयी मेट्रो फेरीया दिनांक १ जून (बुधवार) से ऑरेंज और ऍक्वा लाईन पर शुरु होगी इसके अंतर्गत यात्री सेवा सुबह ६.३० बजे से दोनो लाईन खापरी, कस्तुरचंद पार्क, सीताबर्डी इंटरचेंज, लोकमान्य नगर स्टेशन से शुरु होगी ! दिन कि पहली मेट्रो सेवा सुबह ६.३० बजे कि रहेगी तथा सुधारित समय सारणीनुसार इन दोनो मार्ग के टर्मिनल स्टेशन से आखरी मेट्रो ट्रेन रात १० बजे कि रहेगी !

सप्ताह के सभी दिन सुबह ६.३० से रात ८ बजे तक हर १५ मिनिट मे और उसके बाद १० बजे तक हर २० मिनिट मे मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी ! उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार (२९ मई से) महा मेट्रो ने ऑरेंज और ऍक्वा लाईन मार्ग कि मेट्रो सेवा हर रविवार रात १० बजे तक बढाई है ! रविवार के मेट्रो सेवा मे किसी भी तरह का परिवर्तन नही किया है पहले दिए गए समय नुसार मेट्रो सेवा शुरु रहेगी ! इस मार्ग पर स्कुल, कॉलेज तथा अन्य संस्थां मे सुबह के समय कार्यरत अनेक विद्यार्थी और अन्य कर्मचारीयो बडे पैमाणे मे फायदा मिलेगा !

Advertisement

कोरोनापर बेहद अच्छे तरिके से नियंत्रण मिलने पर अब शैक्षणिक और अन्य व्यावसायिक संस्थांओ मे कामकाज पूर्ववत हुआ है ! इसी तारतम्य मे अब शैक्षणिक और अन्य कार्यो के लिए घर से बाहर निकलने वालो कि संख्या मे वृद्धी हो रही है इसके साथ ही मिहान स्थित आयटी कंपनी मे पूर्ववत हुई है ! इसी के साठी ऑरेंज और ऍक्वा लाइन मार्ग पर या निकट के परिसर मे पढणे वाले या कार्यरत विद्यार्थी, कर्मचारीयो कि, रात १० बजे तक मेट्रो सेवा शुरु रहने कि कि मांग थी ! फिलहाल इस मार्ग पर अंतिम यात्री सेवा रात ९.३० मिनिट से है !

बढोतरी यात्री सेवा की नई समय सारणी १ जून से (बुधवार) से लागू होगी ! इसका नागरिको को निश्चित तौर फायदा मिलेगा !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.