Published On : Mon, Nov 5th, 2018

देश का पहला मेट्रो सेफ्टी पार्क उद्घाटित

Advertisement

नागपुर: महा मेट्रो की ओर से हिंगना मार्ग पर लिटिलवुड में निर्मित सेफ्टी पार्क देश में इस प्रकार का पहला ही प्रयोग है. इस पार्क से प्रेरणा लेकर पूरे देश में सेफ्टी पार्क का निर्माण होना चाहिए. यह कहना है केंद्रीय गृह निर्माण व नगर विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा का. वे उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे.

इस अवसर पर महा मेट्रो के व्यवस्थापकीय संचालक डा. ब्रिजेश दीक्षित, दिल्ली मेट्रो रेलवे के व्यवस्थापकीय संचालक मंगू सिंह, चेन्नई मेट्रो रेलवे के व्यवस्थापकीय संचालक पंकज कुमार बंसल, मेगा मेट्रो रेलवे के व्यवस्थापकीय संचालक डा. आय.पी.गौतम, लखनऊ मेट्रो रेलवे के व्यवस्थापकीय संचालक कुमार केशव, एनसीआरटीसी मेट्रो रेलवे के व्यवस्थापकीय संचालक विनय कुमार सिंह, नागपुर मेट्रो के संचालक (प्रकल्प) महेश कुमार, संचालक(वित्त) एस. शिवमाथन, महाव्यवस्थापक (प्रशासन) अनिल कोकाटे उपस्थित थे.

आरेंजसिटी के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार
मिश्रा ने कहा कि लिटिलवुड आरेंजसिटी के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार है. शहर में ही पिकनिक के पर्याय के माध्यम से इसका निर्माण किया गया है. सेफ्टी पार्क का चक्कर मारने पर सभी को हरियाली ही हरियाली नजर आएगी. इस प्रकल्प के लिए उन्होंने महा मेट्रो के अधिकारियों की सराहना की.

यहां पर महा मेट्रो की ओर से 5500 पेड़ लगाए गए हैं. इसमें 90 प्रश से अधिक की ग्रोथ अच्छी है.

Advertisement

इसके पास ही प्रस्तावित ६०० चौरस फुट क्षेत्रफल की जगह पर सेफ्टी पार्क तैयार किया गया है. पार्क का निर्माण बांस के माध्यम से किया गया है. विविध शासकीय और अशासकीय विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों, शाला-महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, व्यावसायियों और अन्य सभी नागरिकों को सेफ्टी पार्क में निर्माण से संबंधित सभी क्षेत्र में उपयोगी रहने वाली सुरक्षा नियमों की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.