Published On : Thu, Feb 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ३ दिवसीय नागपूर दौरे पर

Advertisement

नागपुर : मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) श्री जनक कुमार गर्ग के नेतृत्व में टीम नागपुर मेट्रो कार्य का निरीक्षण करने के लिए आज से तीन दिनों का दौरा करेगी। टीम अपने तीन दिवसीय प्रवास के रिच ४ (सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापती नगर) मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण करेगी, जो मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए तैयार हैं। सीएमआरएस टीम के साथ १८ फरवरी को नागपुर पहुंचेंगी । पहले दिन वे चर्चा करेंगे और प्रेज़ेन्टेशन देखेंगे।

१९ फरवरी को कमिश्नर व उनकी टीम इस मार्ग के मेट्रो स्टेशन और रोलिंग स्टॉक,ट्रॅक,ओएचई आदी का निरीक्षण करेंगे ! निरिक्षण के दौरान टीम में श्री ऋषभ द्विवेदी, श्री. चंदन कुमार नागपुर दौरे के दौरान सीएमआरएस श्री गर्ग के साथ होंगे।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है की रिच-२ में कॉटन मार्केट, नागपुर रेलवे स्टेशन, दोसर वैश्य चौक, अग्रसेन चौक, चितार ओली, टेलीफोन एक्सचेंज, आंबेडकर चौक, वैष्णोदेवी चौक, प्रजापति चौक स्टेशन हैI

सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापति नगर मेट्रो स्टेशन के बीच 8.30 किलोमीटर के रूट पर कुल 09 मेट्रो स्टेशन हैं। सेंट्रल एवेन्यू नागपुर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लिए एक प्रमुख और व्यावसायिक मार्ग है ।

Advertisement

इस मेट्रो लाइन से सटे गांधीबाग, इतवारी, मस्कासाथ आदि प्रमुख बाजार क्षेत्र हैं। इस रिच में काम करते समय बाजार की भीड़ के कारण मेट्रो ने बहुत सावधानी बरती।

इस मार्ग पर यात्री सेवा शुरू होने के बाद मेयो अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कॉटन मार्केट, इतवारी क्षेत्र में जाना-आना मेट्रो से सुविधाजनक होगा I

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.