Published On : Mon, Jan 29th, 2018

निजी कंपनियों को स्टेशन निर्माण में निवेश करने का मेट्रो ने दिया ऑफर

Advertisement

Nagpur Metro
नागपुर: नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो जाने के बाद अभी से ही दूसरे चरण के तहत इसे विस्तारित किये जाने की योजना भी बन चुकी है। नार्थ -साऊथ कॉरिडोर के तहत मेट्रो की लाइन बूटीबोरी तक जाएगी। बुटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र है इस रूट पर भविष्य में बनने वाले स्टेशन निर्माण में निवेश करने का ऑफर महामेट्रो की ओर से बूटीबोरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन को दिया गया है। ऑफर के तहत बूटीबोरी की कंपनियों को स्टेशन के निर्माण की लागत को साझा करने पर संबंधित स्टेशन का नाम निवेशक की कंपनी को दिया जाएगा।

हालही में बूटीबोरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ महामेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश सिंह की एक बैठक हुई थी। इस बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष नितीन लोनकर ने बताया कि, बूटीबोरी में मेट्रो की लाइन बूटीबोरी पुलिस थाने से एमआईडीसी की ओर जाएगी। इस रूट पर इंडोरामा और केईसी कंपनी के पास ऐसे दो स्टेशन बनाने का प्रस्तावित है। इन स्टेशनों के निर्माण में 15 से 20 प्रतिशत तक साझेदारी करने वाली कंपनी का नाम स्टेशन में दिए जाने का ऑफर मेट्रो की तरफ से दिया गया है। अनुमान के मुताबिक एक स्टेशन के निर्माण की लागत लगभग 32 करोड़ रुपए होगी। निवेश करने वाली कंपनी की 4 से 6 करोड़ की हिस्सेदारी होगी।

मेट्रो की तरफ से ऑफर मिलने के बाद बूटीबोरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक इस पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.