Published On : Thu, Dec 20th, 2018

महा मेट्रो की एक और ज़िम्मेदारी,’ऑरेंज सिटी स्ट्रीट’ पर बनेगा मेट्रो मॉल

Advertisement

नागपुर : मेट्रो परियोजना के अलावा शहर में कई विकास काम का जिम्मा संभालने वाली महा मेट्रो को एक नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दक्षिण-पश्चिम नागपुर में प्रस्तावित ‘ऑरेंज सिटी स्ट्रीट’ के पास ही एक मॉल का निर्माण किया जायेगा। जिसे बनाने की जिम्मेदारी महा मेट्रो को सौंपी गई है।

लंदन स्ट्रीट की तर्ज पर बनकर तैयार होने वाली ‘ऑरेंज सिटी स्ट्रीट’ को बनाने की जिम्मेदारी खुद महा मेट्रो को पहले ही सौंपी जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट की शुरुवात में ही यह मॉल होगा जिसे मनपा द्वारा मेट्रो मॉल नाम दिया गया है। गुरुवार को इस कार्य को लेकर महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ बृजेश दीक्षित और मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने सामंजस्य क़रार पर हस्ताक्षर किये। इस प्रोजेक्ट को लेकर मनपा और मेट्रो के अधिकारियों के बीच एक बैठक भी हुई।

मेट्रो रेल परियोजना के अलावा नागपुर के कई विकास कार्यों को पूरा करने का काम मेट्रो को दिया गया है। यह सभी काम स्मार्ट सिटी संकल्पना के अंतर्गत है। फुटाला तालाब परिसर के पुनर्निर्माण और रेल्वे स्टेशन के पश्चिमी द्वारा के सड़क निर्माण का काम भी महा मेट्रो के पास ही है। मेट्रो मॉल को लेकर फ़िलहाल मनपा और मेट्रो प्रशासन के बीच सामंजस्य करार हुआ है।

Advertisement

अब इसके बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर मेट्रो द्वारा डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जायेगी। रेडिसन ब्लु हॉटेल के सामने इस मॉल का निर्माण होगा। मेट्रो के पास इस मॉल के निर्माण का जिम्मा होगा। इसके बनकर तैयार हो जाने के बाद संचालन के लिए इसे मनपा को हस्तांतरित कर दिया जायेगा। इस मॉल की खासियत होगी कि यह प्रस्तावित जयप्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन के तीसरे माले से जुड़ा होगा। 3300 स्क्येयर मीटर क्षेत्र ज़मीन पर बनाने वाले इस मॉल में 10 हजार स्क्येयर मीटर का निर्माण कार्य रहेगा। 45 मीटर ऊंचाई वाले इस मॉल में 8 मंजिल होगी।

‘ऑरेंज सिटी प्रोजेक्ट 30.49 हेक्टर ज़मीन में फैला हुआ है। इस मॉल के चौथे पर दुकानें होंगी। जबकि पाँचवे और आठवे माले को कार्यालय के लिए आरक्षित रखा गया है। मॉल में दो तलमाले की पार्किंग की व्यवस्था होगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.