Published On : Tue, Aug 29th, 2017

अंबाझरी तालाब किनारे निर्माण कार्य के लिए मेट्रो को मिली एनओसी

Advertisement

Ambazari Metro
नागपुर: 
अंबाझरी तालाब से सटकर बनाने वाले मेट्रो रेल स्टेशन निर्माण को मनपा की इजाज़त मिल गयी है। मनपा आयुक्त अश्विन मुद्दगल ने महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के व्यवस्थापकीय संचालक बृजेश दीक्षित को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित किया है। तालाब के किनारे से होकर गुजरने वाली मेट्रो के पिल्लर निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है।

विधान परिषद में विधायक प्रकाश गजभिये द्वारा निर्माण के लिए डैम सेफ़्टी ऑर्गेनाजेशन की एनओसी न लिए जाने के खुलासा किये जाने के बाद ख़ुद इस बाबत मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देने पड़ा। सदन में ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जल्द आवश्यक एनओसी मेट्रो को उपलब्ध करा कर दिए जाने की जानकारी दी गयी थी। मंगलवार को नागपुर मेट्रो को मनपा द्वारा एनओसी जारी किये जाने के बाद अधिकृत तौर पर स्टेशन और अन्य निर्माण कार्य की इजाज़त मिल गयी है।

हालांकि मामला सामने आने के बाद नागपुर मेट्रो द्वारा जारी बयान में कहाँ गया था की डीएसओ की अनुकूल रिपोर्ट आने के बाद ही तालाब के इर्दगिर्द निर्माण कार्य किया गया। काम शुरू होने के बाद औपचारिक एनओसी प्रमाणपत्र की बात सामने आयी।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर मेट्रो की रिच -3 के तहत सुभाष नगर टी- पांईट से धरमपेठ साइंस कॉलेज कि ओर आने वाली मेट्रो लाईन के अंतर्गत अंबाझरी मेट्रो स्टेशन के निर्माण किया जाना है। एनओसी के बाद अब इस काम में तेज़ी आने की बात मेट्रो प्रशासन द्वारा कही गयी है।

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges