Published On : Mon, Jan 29th, 2018

विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश

Advertisement

School 1
नागपुर: नवेगांव खैरी के जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मकरसंक्रांति के अवसर पर स्वच्छता मुहीम अपनाकर अभिभावकों को स्वच्छता का सन्देश दिया. विद्यार्थियों के श्रमदान से स्कूल परिसर को स्वच्छ किया गया. ‘ विद्यार्थियों को कचरा देना और उसके बदले उन्हें खाने की वस्तुए देना ‘ इस जवाहर नवोदय विद्यालय की अलग संकल्पना की फिलहाल काफी सराहना हो रही है.

दिनांक 21 जनवरी को किए गए इस उपक्रम में विद्यार्थियों को स्कूल परिसर से 5 कागज और 5 पॉलीथिन लाने को कहा गया. ऐसा करनेवाले विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से खाद्यपदार्थ व अन्य उपयोगी वस्तुएं दी गईं. इस उपक्रम को विद्यार्थियों ने इतना अच्छा प्रतिसाद दिया कि केवल 45 मिनट में स्कूल का परिसर विद्यार्थियों ने स्वच्छ कर दिया और एक जगह पर कचरे का ढेर लगा दिया. इस दौरान 40 एकर का परिसर साफ़ किया गया. इस कार्यक्रम की संकल्पना जवाहर नवोदय विद्यालय के पालक संघ ने साकारी. यह विद्यालय मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम है.

इस कार्यक्रम में उपप्राचार्य राऊत ने मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में टीचरों में इंदूरकर, अशोक, गवले, शुक्ल, निंबालकर, देव, शक्ति, वासनिक ने मदद की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.