Published On : Fri, Mar 24th, 2017

डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करने ‘बेशरम’ को ज्ञापन

Advertisement


नागपुर:
नागपुर सहित समूचे राज्य में जारी डॉक्टरों की हड़ताल को समाप्त करने का अनुरोध करने तथा विश्व क्षयरोग दिवस के निमित्त ज्ञापन देने आज युवा जागर संगठन और नागपुर युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. अभिमन्यु निसवाड़े से मिलने पहुंचे। मिलने का समय देने के बावजूद डीन अपने कक्ष में उपस्थित नहीं थे। दो घंटे इंतजार के बाद दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने अंततः डीन डॉ. निसवाड़े के कक्ष के मेज पर बेशरम का पौधा रखा और प्रतीकात्मक तौर पर उसे ही ज्ञापन सौंप दिया।

इस मौके पर युवा जागर के संदीप देशपांडे, प्रवीण पोटे, अनिल मछले, कुणाल पुरी, रोशन लारोकर, राजेश आगरेकर, परवीन डफ़, प्रफुल्ल धोत्रे, प्रतीक लोखंडे, रतन हुमने, विक्रम खंडाते, अश्विन धनविजय, ज्ञानेश्वर भनारकर मौजूद रहे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.