नागपुर: आम आदमी पार्टी, पश्चिम नागपुर की ओर से हेतु मानकापुर, ढोरे ले आउट की ग़डर लाईन की समस्या तुरंत सुलझाने के लिए मंगलवारी झोनल अधिकारी को श्री. शंकर इंगोले के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया.
मानकापुर, ढोरे ले आउट में पिछले तीन महीनों से ग़डर लाईन का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है. इसके वजह से पुरे इलाके में काफी दुर्गन्ध फैली हुई है. नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत करने पर भी प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया. इलाके में कई प्रकार की बिमारियों ने अपना डेरा जमा लिया है. मच्छरों ने भी इसका फायदा लेकर इलाके में आतंक फैला रखा है. इससे जनता में काफी रोष व्याप्त है.
ग़डर लाईन की समस्या का समाधान निकालने हेतु आम आदमी पार्टी, पश्चिम नागपुर की ओर से रजनी शुक्ला, गीता कुहिकर, सुभद्रा यादव, कविता सिंघल ने नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया. नागरिकों से चर्चा करने पर पता चला की ग़डर लाईन काफी ख़राब हो चुकी है. इस चर्चा में ग़डर लाईन सुधारने के बदले नई डालने की अत्यंत आवश्यकता पर जोर दिया गया. इसलिए नागरिकों को साथ लेकर मंगलवारी झोनल अधिकारी को नई ग़डर लाईन डालने के लिए ज्ञापन दिया गया.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





