Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मजनुओं पर नकेल कसने थानेदार को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

नागपुर: महाविद्यालय, विद्यालय तथा स्कूल छात्राओं को आते-जाते समय महाविद्यालयीन तथा शाला परिसर, बस स्थानक, चौराहों पर से रोजाना बढ रही छिटाकशी तथा अश्लीलता पूर्ण व्यवहार को शीघ्रता से रोकने हेतु थानेदार मारुती मुुुलुक को ज्ञापन सौंपकर सड़कछाप मज़नूओं से निजात दिलाने की मांग छात्रों के हक में लढने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की। देखा जार हा है की महाविद्यालय, विद्यालय तथा शाला परिसरों में होने वाले पान टपरी, चाय टपरियों के साथ शहर के गडकरी चौक, खापा चौक, राजकमल चौक, रेलवे स्टेशन अंडर बायपास पुल के दोनों छोर, रेलवे स्टेशन परिसर, बस स्थानक आदि स्थानों सहित काॅलेज महाविद्यालय पहुंच मार्गों पर अवांछित तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

इन स्थानों पर छात्राओं अभद्र टिप्पणी, कटाक्षों के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग, अश्लील गाने तथा इशारे करना, छात्राओं के आगे-पीछे मंडराकर उनका नाम तथा मोबाइल नंबर पूछना, मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी करना आदि घटनाएं दिन -ब-दिन बढ़ने लगी है। जिससे ग्रामीण तथा शहरी भागों से अध्ययन हेतु आनेवाली छात्राओं को काफी मानसिक प्रताडना का सामना करना पड़ रहा है। इन आवारा सड़क छाप मजनुओं पर समय रहते कठोर कदम ना उठाए गए तो भविष्य में किसी अप्रीय घटना घटीत होने से नाकारा नहीं जा सकता।

शहर में बढते छिछोरेबाजी तथा छात्राओं की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों ने थानेदार मारुती मुलुक से भेंटकर शाला विद्यालय परिसर में शाला विद्यालय शुरु होने तथा बंद होने के समय पर पुलिस गस्त, मुख्य चौराहों पर साधे वेश में पुलिस की तैनाती तथा बस स्थानकों पर महिला पुलिस आदी की तैनाती कर सड़कछाप मजनुओं के खिलाफ अभियान चलाने तथा सभी महाविद्यालय, विद्यालय तथा शालाओं मे शिकायत बाॅक्स लगाने तथा उसकी रोजाना माॅनेटरिंग कराने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की है। इस अवसर पर वैभवी सुरकार, श्रद्धा सिंह, ओमीका बोबडे, नेहा पवार, प्रेरणा खडसे, प्राची, मनस्वी बालपांडे, कांचन चौधरी, ऋषभ पाटील, महेश कामोने, मयूर, सूरज सेलकर, अंकित चौधरी, अभिषेक चौधरी, मनीष तपासे, ऋषभ दरवई, प्रणय कामोने, आकाश ढोक, अभिषेक सिंह गहरवार, तुषार उमाटे आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.