Published On : Tue, Feb 3rd, 2015

पवनी : केरोसिन और अनाज आपूर्ति के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

Pavani
पवनी (भंडारा)। पवनी तालुका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से केरोसिन का कोटा फिरसे शुरू करने के लिए और केसरी कार्ड (एपीएल) धारकों को अनाज आपूर्ति करने के लिए तहसीलदार के माध्यम से राज्य शासन को ज्ञापन सौंपा गया.

केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद केरोसिन कोष में 72 प्रतिशत कमी की गई. इस कमी से राज्य में केवल 28 प्रतिशत मतलब 49,000 किलो लीटर केरोसिन मिलता है तथा पवनी तालुका में 240 कि.ली. केरोसिन आपूर्ति करनी पड़ती है. लेकिन अब 38 कि.ली. मिलता है. जिसके लिए ग्रामीण जनता को रसोई में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. गरीबों और जरुरतमंदो को दो वक्त का अनाज पकाना महंगा पड रहा है तथा केसरी कार्ड (एपीएल) धारकों को आघाडी सरकार ने शुरू की योजना फिरसे शुरू की जाये और लाभार्थियों को बंद किये अनाज आपूर्ति फिरसे शुरू करने के लिए तहसीलदार के माध्यम से राज्य शासन को ज्ञापन सौंपा गया.

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने का इशारा ज्ञापन द्वारा किया गया. इस दौरान जिला दुग्ध संघ से अध्यक्ष विलासभाऊ काटेकाथे, तालुका अध्यक्ष लोभेश वैद्य, कार्याध्यक्ष शैलेश मयुर, अध्यक्ष सुनंदा मुंडले, शहर अध्यक्ष डा. विजय ठक्कर, रमेश ब्राम्हणकर और सामृतवार, धनराज भानारकर, यादव मेंढे, राजू गजभे आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.