Published On : Fri, Mar 10th, 2017

हथियारों से लैस होंगे मेलघाट एसटीपीएफ जवान

Advertisement


नागपुर:
मेलघाट टाइगर रिज़र्व के एसटीपीएफ( स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स ) जवान जल्द ही बंदूक़ों से लैस होंगे। ९६ जवान अधिकारियों और कर्मचारियों का बेड़ा २२ एसएलआर राइफ़लें, ४ पिस्टलों और ५४० कारतूस से लैस होगा। बेड़े में १ एसीएफ (सहायक मुख्य वन संरक्षक), ३ आरएफओ( रेंज फ़ॉरेस्ट ऑफ़िसर ), ७० वन रक्षक और २२ फ़ॉरेस्ट वॉचर शामिल हैं।

इस बेड़े में २ अन्य पेट्रोलिंग वैन भी शामिल किए जाएंगे जो मेलघाट टाइगर रिज़र्व की रक्षा के लिए गश्त लगाएंगे। ये सारे हथियार आकोट स्थित आर्मरी में रखे जाएंगे। इन जवानों को प्रशिक्षित करने के लिए तीन दिनों का ट्रेनिंग प्रोग्राम जल्द शुरू किया जाएगा। बेड़े को हथियारों से लैस करने के लिए मेलघाट टाइगर रिज़र्व के सीसीएफ ने वन्यजीव शाखा के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक को बंदूक़ें देने की मांग की थी जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। फ़िलहाल इसका एक प्लैटून गुल्लरघाट में रखा गया है। वहीं अन्य प्लैटूनें गूगामल, सीपना और आकोट में तैनात हैं। ताडोबा – अंधारी टाइगर रिजर्व और पेंच टाइगर रिज़र्व में भी हथियारबंद एसटीपीएफ़ डिविज़न तैनात है।




Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.