Published On : Tue, Dec 25th, 2018

पर्यावरण संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान के लिए मेहुल कोसुरकर को किया पुरुस्कृत

Advertisement

नागपुर: ग्रीन विजिल फाउंडेशन के मेहुल कोसुरकर को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के कारण महाराष्ट्र राज्य शहर व ग्रामीण पत्रकार संघ ने ‘ महाराष्ट्र पर्यावरण मित्र गौरव पुरस्कार ‘ से सम्मानित किया है.

पुरस्कार समारोह विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मलेन सभागृह में आयोजित किया गया था. मेहुल कोसुरकर ग्रीन विजिल फाउंडेशन के डेपुटी टीम लीड है एवं पिछले 7 सालों से पर्यावरण संरक्षण व शास्वत विकास की दिशा में कई अभियान चला चुके है. जिसमे ऊर्जा बचत तालाबों का संरक्षण, अवैध पेडो की कटाई, पेड़ो के खिलाफ लड़ाई, स्वच्छ भारत अभियान मुख्य है.

इस पुरस्कार वितरण में मुख्य रूप से समाजकल्याण विभाग के प्रादेशिक उपायुक्त डॉ. सिद्दार्थ गायकवाड़, वरिष्ठ पत्रकार व रंगभूमि परिनिरीक्षण मंडल के सदस्य प्रभाकर दुपारे, पुलिस निरीक्षक हेमंतकुमार खराबे, नाशिक होमगार्ड प्रमुख अलका गांगुर्डे और राजेश ठाकुर मौजूद थे. मेहुल कोसुरकर ने अपने कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और ग्रीन विजिल फाउंडेशन को दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.