Published On : Wed, Oct 4th, 2017

दिवाली में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर सराफा पदाधिकारियो के साथ मीटिंग

Advertisement

Nagpur Traffic Conf
नागपुर: नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. वेंकटेशम और यातायात पुलिस उपआयुक्त रवींद्रसिंह परदेसी के मार्गदर्शन में नागपुर शहर के यातायात शाखा क्रमांक 3 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक बागुल द्वारा नागपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दिवाली में होनेवाली यातायात समस्याओं पर मार्गदर्शन किया गया. जिसमें सराफा पदाधिकारियों को दिवाली में होनेवाली यातायात से जुडी समस्याओं पर चर्चा की गई.

गांधीबाग परिसर में धनतेरस व दिवाली में ग्राहकों की काफी भीड़ बढ़ जाती है. ग्राहकों के वाहनों के कारण परिसर में भीड़ न हो इस उद्देश्य को लेकर सराफा पदाधिकारियों को उपाय बताए गए. पुलिस ने नो पार्किंग झोन, वन-वे ट्रैफिक शुरू करने, बैरिगेट्स का उपयोग, दुकान के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र सुरक्षा रक्षकों की परिसर में तैनाती, ट्रैफिक वार्डन्स और ट्रैफिक वॅलेंटिअर्स की नियुक्ति करने पर भी पुलिस विभाग ने विचार किया.

इसके साथ ही चोरी, चैन स्नैचिंग, बैग लिफ्टिंग जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर भी इस दौरान बातचीत की गई. परिसर में किसी भी तरह से ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने भरोसा जताया है. यातायात शाखा 3 द्वारा समय समय पर परिसर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई है. जनता को भी ट्रैफिक की जानकारी देने के बारे में भी इस समय मार्गदर्शन किया गया. इस मीटिंग में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक बागुल समेत सोना चांदी ऑल कमिटी के अध्यक्ष किशोर धारशिवकर, सचिव राजेश रोकड़े, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम कावड़े समेत सभी पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.