
नागपुर: हाल ही में भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक उपराजधानी में संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने सभी प्रमुख पदाधिकारियों का संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन किया।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपने अत्यंत महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओ में जोश भर देने वाले भाषण से सबकी हौसला अफ़ज़ाई की। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सह संघटनमंत्री शिवप्रकाश, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तथा महाराष्ट्र प्रभारी सी.टी. रवी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी जयकुमार पवैय्या, ओमप्रकाश धुर्वे तथा प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google
to see our latest news more prominently in Search.


