Published On : Thu, Mar 16th, 2017

धुले में हुई डॉक्टर की पिटाई पर कल मेडिकल-मेयो के चिकित्सकों की हड़ताल

Advertisement

Doctor beaten Up Strike
नागपुर: 
पिछले दिनों धुले शहर के सरकारी अस्पताल में हुई डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में नागपुर मेडिकल कॉलेज एवं मेयो अस्पताल सहित अन्य सभी शासकीय अस्पतालों के डॉक्टर एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख़्ता करने के साथ उसकी गारंटी की मांग को लेकर महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसीडेंट डॉक्टर्स याने मार्ड की ओर से १७ तारीख़ को सामूहिक हड़ताल का ऐलान किया गया है। मार्ड अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा के साथ गए शिष्टमंडल ने आईजीएमसी डीन डॉ. अभिमन्यु निस्वाडे को इस संबंध में निवेदन सौंपा।

सौंपे गए निवेदन के ज़रिए संगठन की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा के अलावा अस्पताल में आनेवालों के लिए पास सिस्टम लागू करने, मैटर्निटी लीव, पीजी बॉंड आदि मांगें रखी गई हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Apr 18 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,59,800/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above