Published On : Sat, May 26th, 2018

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी डॉक्टर ने की जहर पीकर खुदकुशी

Advertisement

GMCH Nagpur
नागपुर: नागपुर के मेडीकल कॉलेज में पढ़नेवाले अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थी ने शनिवार दोपहर को जहर पीकर खुदखुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक डॉक्टर का नाम अश्वंत खोब्रागडे था और वह भंडारा का रहनेवाला था. अश्वंत की उम्र लगभग 22 साल के करीब थी. वह फाइनल ईयर का स्टूडेंट था. जानकारी के अनुसार अश्वंत बहोत कम किसी से बात करता था और हमेशा डिप्रेशन में रहता था.

लगभग दोपहर एक बजे के समय मेडीकल कॉलेज स्थित लाइब्रेरी के पीछे जहां कोई भी नहीं आता जाता नहीं है वहां पर जाकर खेती के उपयोग में आनेवाली एंड्रिन पीकर अश्वंत ने ख़ुदकुशी कर ली. उसके बाद पांच से छह घंटे वही उनका शव पड़ा रहा. लगभग पांच घंटे के बाद एक जूनियर ने उन्हें देखने के बाद दूसरे डॉक्टरों को घटना की जानकारी दी. उसके बाद शव को हॉस्पिटल में लेकर गए. डॉक्टरों की जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टेम कल ही संभव हो पाएगा. अभी ख़ुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस आगे की जांच कर यही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.