Published On : Wed, Jun 26th, 2019

नए भारत की स्थापना में मीडिया के योगदान विषय पर ब्रह्मकुमारीज का मीडिया महासम्मेलन

Advertisement

नागपुर: बुधवार को जामठा स्थित ब्रह्मकुमारीज एवं ओमशांति मिडिया की ओर से परमात्म शक्ति द्वारा स्वर्णिम भारत की स्थापना के अंतर्गत मीडिया महासम्मेलन का आयोजन विश्वशांति सरोवर जामठा में किया गया. ओमशांति मीडिया को 21 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह सम्मेलन किया गया. इसका विषय था नए भारत की स्थापना में मीडिया का योगदान.

इस दौरान प्रमुख रूप से माउंट अबू ब्रह्मकुमारीज मीडिया विंग के चेयरपर्सन राजयोगी बी. के. करुणा, ओमशांति मीडिया के चीफ एडिटर बी. के.गंगाधर, धनवटे कॉलेज के मास कॉम के प्रमुख डॉ. बबन नाखले, बी. के.अनुज, ब्रह्मकुमारीज नागपुर जिले की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रजनी, सहसंचालिका मनीषा और पत्रकार मौजूद थे. इस समय करुणा ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति से ही हम स्वर्णिम युग ला सकते है.राजयोग अगर जीवन में लाएंगे तो जीवन में भी परिवर्तन हो सकता है. जून और सितम्बर में लेसन होता है. 25 वर्षों से हम लोगों को यह सीखा रहे हैं.

ओमशांति मीडिया के संपादक गंगाधर ने कहा कि इस न्यूज़पेपर में केवल पॉजिटिव न्यूज़ को ही दिया जाता है. इसका नाम शांति इसलिए रखा गया है कि लोगों के मन में शांति रहे. उन्होंने बताया कि समाचारपत्र के डेढ़ लाख प्रतियां पूरे विश्व में जाती है.

इस दौरान ब्रह्मकुमारीज नागपुर जिले की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रजनी ने कहा कि 39 सालों से वे राजयोग कर रही है. ओमशांति मीडिया में कोई भी नकारत्मक न्यूज़ नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोग पूरे देश के कोने कोने में कार्यक्रम करते हैं. राजयोग, मेडिटेशन मनुष्य को चिंतामुक्त, जीवन जीना सीखा देती है. उन्होंने सभी को 7 दिनों का लेसन करने की बात भी कही.

Advertisement

सहसंचालिका मनीषा ने इस दौरान सभी को बैठे बैठे ध्यान की विधि भी सिखाई. इस समय काफी सेवक और लोग मौजदू रहे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.