Published On : Mon, Jul 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मानहानि मामले में अदालत ने संजय राउत के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट

Advertisement

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया (Medha Somaiya) ने संजय राउत के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की थी। अब इस संबंध में मुंबई (Mumbai) की एक अदालत ने संजय राउत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। इसके पहले मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज पीआई मोखाशी ने संजय राउत को इस मामले में 4 जुलाई, 2022 तक अदालत में पेश होना का आदेश दिया था।कोर्ट ने 10 जून को मेधा सोमैया की याचिका पर सुनवाई करते हुए संजय राउत को समन जारी किया था।

उन्होंने अपने आदेश में कहा था, ‘रिकॉर्ड पर प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और वीडियो क्लिप को देखकर प्रथम दृष्टया पता चलता है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ 15/04/2022 और 16/04/2022 को अपमानजनक बयान दिया है, ताकि इसे बड़े पैमाने पर जनता देख सके और इसे अखबारों में जनता द्वारा पढ़ा जा सके। मानहानि की सामग्री देखते हुए प्रथम दृष्टया इस्तेमाल किए गए शब्दों से मेधा सोमैया की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है।’

मेधा सोमैया (Medha Somaiya) के वकील विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि सोमवार को न तो राउत और न ही उनके वकील अदालत में पेश हुए। गुप्ता ने कहा,‘‘इसलिए हमने उनके खिलाफ वारंट जारी किए जाने का आवेदन दिया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।”बाद में, अदालत ने मामला स्थगित करके सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की। इससे पहले, मानहानि मामले में राउत को समन जारी करते हुए मजिस्ट्रेट ने कहा था कि पेश किए गए दस्तावेज एवं वीडियो क्लिप प्रथम दृष्टया खुलासा करते है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए।

बता दें कि संजय राउत ने किरीट सोमैया की पत्नी मेधा पर मीरा-भयंदर इलाके में ‘100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले’ का आरोप लगाया था। राउत ने कहा था कि, ‘मेधा सोमैया ने मीरा-भयंदर नगर निगम द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में शौचालय बनाने के लिए आवंटित धन का कथित तौर दुरुपयोग किया। उन्होंने अपनी गैर-सरकारी संगठन ‘युवा प्रतिष्ठान’ के माध्यम से इस धन को इस्तेमाल किया।

Advertisement

इस आरोपों के बाद मेधा (Medha Somaiya) ने संजय राउत से अपना बयान वापस लेने और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा था।मेधा सोमैया ने संजय राउत को चेतावनी दी थी। यदि वह उनसे माफी नहीं मांगते तो, वह राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस दर्ज कर देगी। संजय राउत ने न अपना बयान वापस लिया और न ही माफी मांगी, जिसके बाद मेधा ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.