Published On : Thu, Jan 2nd, 2020

MD ड्रग्स के साथ 3 अरेस्ट

Advertisement

नागपुर: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नववर्ष की पूर्व रात्रि में 2 विभिन्न कार्रवाइयों में 3 युवकों को कुल 29 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने तीनों के पास से कुल 1.17 लाख रुपये का माल जब्त किया. आरोपियों में एक तड़ीपार अपराधी भी है जिसका नाम आनंदनगर निवासी मृणाल मयूर गजभिये (24) है. जबकि अन्य 2 आरोपियों में साईंनगर, दिघोरी नाका निवासी राहुल उर्फ चिल शंकर लेपसे (23) और भालदारपुरा निवासी जिया खान ताज खान (31) का समावेश है. तीनों न्यू ईयर की पार्टियों में जाने वाले नशेड़ियों को ड्रग्स बेचने की तैयारी में थे.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमरावती रोड पर मेहता काम्प्लेक्स के सामने एक युवक एमडी लेकर खड़ा है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने फिल्डिंग लगाई और मृणाल को धरदबोचा. तलाशी लेने पर उसके पास से 19 ग्राम एमडी मिला जिसकी कीमत 57,000 रुपये आंकी गई. उसके पास से मोबाइल समेत कुल 67,000 रुपये का माल जब्त किया गया. मृणाल का रिकार्ड जांचने पर पता चला कि उसे तड़ीपार किया जा चुका है और तड़ीपारी में शहर में घूम रहा था.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बेलतरोडी में 2 अरेस्ट
इसी प्रकार, बेलतरोडी थाना क्षेत्र में राहुल और जिया को अरेस्ट किया गया. दोनों न्यू मनीषनगर में ओयोओ होटल के सामने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे. शक होने पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 30,000 रुपये कीमत का 10 ग्राम एमडी मिली.

दोनों के पास से कुल 57,000 रुपये का माल जब्त किया गया. उक्त कार्रवाई डीसीपी गजानन राजमाने, एसीपी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में पीआई सार्थक नेहेते, विजय कसोधन, बायाजीराव कुरले, प्रियंका गोदमले, राजकुमार देशमुख, विठोबा काले, प्रदीप पवार, प्रशांत देशमुख, नरसिंह दमाहे, सतीश मेश्राम, नितिन रांगणे, सतीश निमजे, राकेश यादव, नितिन मिश्रा, राहुल गुमगांवकर, नितिन सालुंके, नरेश शिंगणे आदि द्वारा पूरी की गई.

Advertisement
Advertisement
हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra

सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra

छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

पुणे में सीजेपी समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

पुणे में सीजेपी समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

खोपोली में वारिश के बीच महाधरना प्रदर्शन #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra

खोपोली में वारिश के बीच महाधरना प्रदर्शन #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra

पचास साल बाद राजस्व विभाग के नए नियम।

पचास साल बाद राजस्व विभाग के नए नियम।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges