Published On : Sat, Jun 10th, 2017

भूमाफिया दिलीप ग्वालवंशी सहित 5 आरोपियों पर मकोका

Advertisement
  • प्लाट पर जबरन कब्जा करने और प्लाटधारकों से हफ्ता मांगने के कई प्रकरण दर्ज
  • हर प्लाट धारकों से जगह पर मकान बनाने के लिए मांगते थे तीन लाख रुपए

Dilip Gwalbansi
नागपुर:
शहर के भूमाफिया दिलीप ग्वालवंशी सहित 5 आरोपियों पर शुक्रवार को पुलिस ने मकोका लगा दिया है। पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम और सहायक पुलिस आयुक्त सोमनाथ वाघचौरे ने पत्र परिषद में बताया कि मकरधोकडा निवासी भूमाफिया दिलीप शिवदास ग्वालवंशी (46) उसके साथी जुनी झिंगाबाई टाकली निवासी ईश्वर बाबूराव सुप्रेटकर (46), शिवकृष्णधाम झोपड़पट्टी निवासी अंथोनी उर्फ जीतू जॉन स्वामी (47) व रामाश्री यादव (43) और काटोल रोड मकरधोकडा निवासी प्रेम चुन्नीलाल यादव (ग्वालवंशी) पर मकोका की कार्रवाई की गई है। इन सभी आरोपियों में दिलीप ग्वालवंशी फिलहाल पुलिस की गिरफ़्त में है। शेष आरोपी फरार हैं। कदम ने कहा कि फरार सभी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश में पुलिस के अलग-अलग दल रवाना किए जाने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि भूमाफिया दिलीप ग्वालवंशी संगठित होकर गिरोह संचालित कर रहा था। वह अपने गिरोह के साथ प्लाट धारकों के प्लाट पर जबरन कब्जा जमाता था। जब कोई प्लाटधारक अपने प्लाट पर जाने की कोशिश करता था, तब दिलीप और उसके गिरोह के सदस्य उसे रास्ते में रोककर धमकाते थे। वह प्लाटधारकों को प्लाट पर कब्जा लौटाने के बदले हर एक से 3 लाख रुपए का हफ्ता मांगा करता था। दिलीप पर 13, ईश्वर पर 5, अंथोनी पर 8, प्रेम पर 3 और पप्पू पर 1 आपराधिक मामला दर्ज है। मकोका में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.