Published On : Mon, Sep 17th, 2018

बेटे को निजी सचिव बतानेवाली महापौर को निलंबित करने की विपक्ष ने की मांग

Advertisement

नागपुर: यूएस के विदेश दौरे पर अपने बेटे को निजी सचिव बताकर साथ ले जाना महापौर नंदा जिचकार को महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है. नागपुर मनपा के विरोधी दल ने महापौर की इस पालिका को शर्मसार करनेवाली हरकत को लेकर उन्हें निलंबित करने की मांग की है. निलंबन के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी हस्तक्षेप कर जिचकार की जगह नया महापौर नियुक्त करने की मांग की गई है.

याद दिला दें कि नागपुर टुडे ने ही सबसे पहले यह सार्वजनिक किया था कि महापौर फिर विदेश के दौरे की तैयारी कर रहीं हैं. नागपुर टुडे ने इसके साथ ही विदेश दौरे के परिणामों को भी सार्वजनिक न किए जाने का सवाल उठाया था, जो अब तक मनपा द्वारा अनसुलझा ही बना हुआ है.

सवाल यही खत्म नहीं होता, अब सवाल यह भी उठने लगे है कि आख़िर महापौर ने अपने बेटे को निजी सहायक दर्शाने के लिए क्या दस्तावेज़ों को भी फर्जी ढंग से बनाया होगा. मनपा से इस संबंध में जांच की भी अपेक्षा की जा रही है. चर्चा यह भी सुनी जाती है कि विदेश दौरे पर जाने से पहले बेटे ने शहर में दोस्तों को पार्टी भी दी थी.

Advertisement

विरोधी दल ही नहीं खुद भाजपा के नगरसेवकों में भी महापौर के रवैये को लेकर खासी नाराज़गी देखी जा रही है. ऐसे में सत्ता दल के नगर सेवकों का एक बड़ा समूह भी महापौर की सीट पर नया चेहरा देखना रहा है. चुनाव के इस दौर में देखना होगा भाजपा पार्टी कमान की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.