संदीप जोशी,संजय बंगाले,चेतना टांक प्रबल दावेदार,आज ड्रा निकाला गया

नागपुर – नागपुर महानगरपालिका में महापौर ढाई – ढाई साल का आरक्षित किया गया था। ढाई साल बाद आज नए महापौर के आरक्षण का ड्रा निकाला गया। जिसमें अगला महापौर खुले वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस हिसाब से सबसे प्रबल दावेदार वर्तमान सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
आज दोपहर 3 बजे मुम्बई में नागपुर समेत अन्य महानगरपालिका के महापौर के लिए आरक्षण तय करने के लिए ड्रा निकाला गया। इससे पहले नागपुर मनपा के महापौर का ड्रा महिला ओपन का निकला था,इस आधार पर ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली नंदा जिचकर को मौका मिला था।
विधानसभा चुनाव के कारण वर्तमान महापौर नंदा जिचकर को 3 माह के लिए अतिरिक्त कार्यकाल बढ़ाया गया था। 21 नवंबर तक वर्तमान महापौर का कार्यकाल हैं, इसके पूर्व अगले महापौर का चुनाव होने वाला हैं।
आज के ड्रा के हिसाब से खुले वर्ग से महापौर पद के लिए दावेदारों में संदीप जोशी,दयाशंकर तिवारी,संजय बंगाले सह महिलाओं में से वरिष्ठ नगरसेवकों चेतना टांक, दिव्या धुरडे का समावेश हैं।
नागपुर का नया महापौर का चयन भाजपा नेता नितिन गडकरी व देवेंद्र फडणवीस तय करेंगे। संदीप जोशी उक्त दोनों नेताओं के पहले पसंदीदा उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने पुनः महिलाओं पर विश्वास जताया तो चेतना टांक या दिव्या धुरडे का नंबर लग सकता हैं।
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




