Published On : Mon, Apr 15th, 2019

नागपुर ने की सर्वांगीण प्रगति : महापौर

Advertisement

नागपुर: केन्द्र व राज्य सरकारों की सहायता से विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर हो रहे नागपुर ने सर्वांगीण प्रगति की है। संतरा नगरी में मेट्रो रेल का काम रिकॉर्ड समय पर पूर्ण हुआ है। शहर में सीमेंट की सड़कों का जाल बिछ रहा है। हमने शहर के मध्य भाग से गुजरने वाली नाग नदी को सुदंर, स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है । यह जानकारी महापौर श्रीमती नंदा जिचकार ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

श्रीमती जिचकार चतुर्थ एशिया पैसिफिक फोरम आन अर्बन रिसाइलेंस एंड एडापशन- रिसाइलेंट सिटीज एशिया पैसिफिक कांग्रेस 2019 का स्वागत भाषण दे रही थीं ।

श्रीमती जिचकार इकली साउथ एशिया रीजनल एक्सीक्यूटिव कमेटी की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि गत कुछ वर्षों में नागपुर ने चहूंमुखी प्रगति की है। शहर में पर्यावरण पूरक बसों का संचालन किया जा रहा है। हम शाश्वत विकास के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं।

नागपुर स्मार्ट एंड सस्टनेबल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के सीईओ डा रामनाथ सोनवणे व वरिष्ठ नगरसेवक सुनील अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस फोरम का आयोजन इकली – एशिया पैसिफिक ने किया था। दक्षिण दिल्ली महानगर पालिका, स्विस एजेंसी, यूरोपीय यूनियन, व अन्य प्रमुख संस्थाओं ने इस के आयोजन में सहयोग किया ।

Advertisement

मंगलवार को श्रीमती नंदा जिचकार शहरों के विकास पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार व्यक्त करेंगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.