Published On : Fri, Apr 23rd, 2021

महापौर ने किया आयुष अस्पताल का निरीक्षण

Advertisement

नागपुर: मनपा संचालित अस्पतालों को कोविड हॉस्पीटल में तब्दील कर यहाँ पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की संभावना पर महापौर दयाशंकर गौर कर रहे हैं. इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उन्होंने सदर स्थित आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने योग्य स्थान के बारे में अधिकारीयों से चर्चा की.

आयुष अस्पताल में जाकर महापौर दयाशंकर तिवारी ने वहां के व्यवस्था का जायज़ा लिया. इस अस्पताल में 48 बेड की व्यवस्था उप्लब्ध है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पहल से यहाँ पर एन.आई.वी. मशीन उपलब्ध किया गया है. लेकिन आयुष अस्पताल में विशेषज्ञ न होने के कारण मनपा के जिस अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर होंगे वहां इस मशीन को स्थापित किया जाएगा. महापौर ने कहा यदि मनपा के किसी भी अस्पताल में संभव न हो तो मेडिकल या मेयो अस्पताल में ही इस मशीन को भेज दिया जाएगा.

आयुष अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के बारे में वहां उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के साथ उपयुक्त स्थान के बारे में महापौर ने चर्चा की. अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के बारे में भी महापौर ने चर्चा की.

इस दौरान कोविड की परिस्थिति को देखकर स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सक्षम करने के दृष्टकोण से महापौर दयाशंकर तिवारी और वरिष्ठ मनपा अधिकारी युद्धकालीन तत्परता के साथ काम कर रहे हैं. पाचपावली और केटी नगर अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था उपलब्ध कराकर कोविड हॉस्पीटल जल्द शुरू करने का प्रयास जारी है. बुधवार को उन्होंने एम.आय.डी.सी. स्थित ऑक्सीजन प्लांट को इमामवाडा के आयसोलेशन अस्पताल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूर्ण की थी. यह सभी व्यवस्थाएं आगे के कुछ दिनों में मरीज़ों की सेवा में शामिल होंगी, यह विश्वास उन्होंने व्यक्त किया. इस दौरान उनके साथ चिकित्सा सेवा और स्वस्थ्य समिति के सभापति महेश महाजन उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.