Published On : Thu, Mar 29th, 2018

महापौर ने हथियाया महापौर निधि का 20%!

Advertisement


नागपुर: महापौर निधि से खुद महापौर नन्दा जिचकर ने अपने प्रभाग के लिए सबसे ज्यादा एक करोड़ रूपए हथियाने का मामला एक ‘लेटर बम’ से सार्वजानिक हुआ. यह पत्र मनपा में सभी पक्ष नेताओं को पोस्ट द्वारा भेजा गया है. महापौर के खिलाफ उक्त ‘लेटर बम’ ने मनपा में बवाल मचा दिया है.

महापौर नन्दा जिचकर के मनपा की वर्तमान आर्थिक हालातों के मद्देज़र अपने प्रभाग के लिए निधि वितरित करते वक़्त अधिकतम 3 लाख तक की सीमा रखी गई. इसलिए उक्त विकास कार्यों के लिए निविदा जारी करने की जरूरत नहीं पड़ी.

ज्ञात हो कि मनपा परम्परा और मनपा बजट में महापौर निधि के रूप में 5 करोड़ वार्षिक का प्रावधान किया गया था. यह निधि पर महापौर का विशेष अधिकार होता है. महापौर अपनी इच्छानुसार वर्षभर के भीतर 5 करोड़ रूपए का वितरण विकासकार्यों के लिए कर सकते हैं. इस अधिकार का हनन करते हुए महापौर जिचकर ने महापौर निधि की 20% राशि हथियाकर अपने प्रभाग में ले गई. कोई इस मामले में हस्तक्षेप न करे इसलिए लगभग एक करोड़ की महापौर निधि में से अधिकांश निधि का 3-3 लाख के टुकड़े कर चुप-चाप महापौर ने अपने प्रभाग में विकासकार्य कराए. जबकि महापौर समेत सत्तापक्ष के 108 नगरसेवक मनपा में है.

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महापौर को उक्त कृत के लिए उनके करीबी ठेकेदारों और महापौर के भ्राताओं का सहयोग मिल रहा है. महापौर कार्यालय में रहे या न रहे उनके भ्राता बंधू कुंडली मार के बैठे जरूर दिख जाएंगे.

उल्लेखनीय है कि महापौर के अड़ियल रवैये से सत्तापक्ष के दिग्गज काफी खफा हैं. मनपा में पक्ष नेताओं से समन्वय के बजाय उन्हें दरकिनार करने में ज्यादा रुचि दिखाई जा रही है. महापौर सत्तापक्ष के जिस गुट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, मनपा में इसी गुट के शीर्षस्थ असहज दिख रहे हैं. इसलिए संभवतः वर्तमान महापौर को सवा साल का ही कार्यकाल मिले इसलिए पक्ष अंतर्गत विरोधी सक्रिय हो गए हैं.

Advertisement

Advertisement
नाशिक के गड्ढों पर शिवसेना यूबीटी आक्रामक #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

नाशिक के गड्ढों पर शिवसेना यूबीटी आक्रामक #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

सरपंच की आत्महत्या से बुलढाणा में हड़कंप #vidharbhanews #buldhana #newsupdate #vidharbh #news

सरपंच की आत्महत्या से बुलढाणा में हड़कंप #vidharbhanews #buldhana #newsupdate #vidharbh #news

जर्जर पुल से बस सेवा एक महीने से बंद #vidarbhanews #gondia #newsupdate #vidarbha  #nagpurtoday

जर्जर पुल से बस सेवा एक महीने से बंद #vidarbhanews #gondia #newsupdate...

Nagpur Crime : झाड़ियों में मिली युवक की लाश; लूटपाट या विवाद? #Crime #NagpurNews #SuspiciousDeath

Nagpur Crime : झाड़ियों में मिली युवक की लाश; लूटपाट या विवाद?...

सर्पदंश पीड़ित दीपिका से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक उईके #AshokUikey #NagpurNews #SnakeBiteCase #news

सर्पदंश पीड़ित दीपिका से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक उईके #AshokUikey #NagpurNews #SnakeBiteCase...

स्केटिंग से 21 हजार किलोमीटर भारतभ्रमण #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

स्केटिंग से 21 हजार किलोमीटर भारतभ्रमण #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges