Published On : Thu, Jul 1st, 2021

महापौर ने किया सेवानिवृत्त Mr Clean का सत्कार

नागपुर – यू तो सरकारी दफ्तरों में लेन देन की बात कोई नयी बात नही पर कुछ कर्मचारी व अधिकारी ऐसे भी होते हैं जो इन सब से दूर रहते हैं। ऐसे ही एक अधिकारी श्री रविंद्र जसवंत भारती मनपा के निगम लेखा परीक्षक (Municipal Auditor) पद से सेवानिवृत्त हुए।

मनपा में भी कई ऐसे कर्मचारी हैं और थे जो लेन देन से परहेज करते रहे। श्री भारती मनपा में सन 1985 फ़ेबुरारी से जुड़े थे। उन्होंने अपनी सेवा के अंत के दो वर्ष से भी ज्यादा का कार्यकाल लेखा व वित्त विभाग में गुजारा जहाँ अन्य कार्य के अलावा ठेकेदारों के बिल भी पास करने होते हैं, पर दो साल से ज्यादा के कार्यकाल में भी कभी उनका मन नहीं डोला, किसी ने खुशी से जबरन भी देने की कोशिश की तो उन्होंने तौबा कर ली।

Gold Rate
May 27- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,47,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मनपा कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी विजय नायडू ने ये बात महापौर दयाशंकर तिवारी के समक्ष रखी तो महापौर ने उनका सत्कार करने का मानस बनाया और शॉल श्रीफ़ल व पुष्पगुच्छ से सत्कार किया व उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। योग की बात ये हैं कि रविन्द्र भारती को इस पद पर लाने में दयाशंकर तिवारी का ही हाथ था और उन्हीं के हाथों से मनपा से बिदाई लेकर जाने में वे बहुत खुश थे।

इस अवसर पर उनकी पत्नी,बेटा, कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय नायडू, उपाध्यक्ष प्रकाश पोटपोसे, अफ्ताब शेख, कमलेश चाहहांदे, प्रदीप वाघमारे, महादेव सोमकुंवर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges