Published On : Tue, Aug 13th, 2019

महापौर – उपमहापौर चुनाव 3 माह टला

Advertisement

विधानसभा चुनाव बाद होंगा- मंत्रिमंडल का निर्णय

नागपुर – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में महापौर – उपमहापौर का चुनाव अगले 3 माह के लिए टाल दिया गया। उक्त निर्णय आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महापौर व उपमहापौर के चुनाव संबंधी विषय पर चर्चा हुई,जिसमें आगामी अक्टूबर माह में राज्य विधानसभा का चुनाव होने जा रहा। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया निपटने के बाद उक्त चुनाव लेने का निर्णय लिया गया।

इस निर्णय से वर्तमान महापौर व उपमहापौर को उनके कार्यकाल में अल्प बढ़ोत्तरी हो गई। नागपुर के महापौर नंदा जिचकर ने तो अपना कार्यकाल 6 माह बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था। उनका तर्क था कि उन्हें काम करने का अवसर कम मिला।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.