Published On : Fri, Jul 5th, 2019

मेयो अस्पताल में डॉक्टर ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Advertisement

नागपुर। इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल (मेयो) के होस्टल में एक डॉक्टर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के दौरान की घटना है। मृतक डॉ. मन्नुकुमार वैद्य कर्नाटक का रहनेवाला था। जो मेयो मेडिकल कॉलेज में प्रसूतिशास्त्र के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष का विद्यार्थी रहा। डेढ़ महीने पहले ही उसका एडमिशन हुआ था।

निवासी डॉक्टर्स हाेस्टल के कमरा नंबर 33 में रह रहा था। शुक्रवार सुबह उसे अस्पताल जाना था। रोज की तरह उसका दोस्ट लेने के लिए होस्टल पहुंचा। लेकिन वैद्य ने जाने से मना कर दिया। दोस्त के जाने के बाद होस्टल से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद वापस कमरे में पहुंचा और फांसी लगा उसने आत्महत्या कर ली। काफी समय बाद जो वो अस्पताल नहीं पहुंचा तो साथी होस्टल पहुंचा। उसने देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाकर बुलाने लगा। कमरे से कोई प्रतिसाद नहीं मिला तो खिड़की से झांक कर देखा। तब उसे डॉ. वैद्य फांसी के फंदे पर लटकता हुआ दिखाई दिया।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दोस्त ने सबसे पहले होस्टल के गार्ड को यह बात बताई। गार्ड ने अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी। अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। फांसी लगाने से पहले उसने कमरे में सुसाइड नोट लिखकर रखा था, जो पुलिस के हाथ लगने की जानकारी मिली है। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया गया। हालांकि तनाव किस बात का था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरु कर दी।

पहले बड़े भाई को फोन किया, बाद में लगाई फांसी

Advertisement

सूत्रों से पता चला है कि फांसी लगाने से पहले उसने अपने बड़े भाई को फोन किया था। भाई को बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है। भाई ने उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो बात मानने के लिए तैयार नहीं था। यह देख भाई ने अधिष्ठाता को फोन पर सूचना देकर उसे रोकने का आग्रह किया। अधिष्ठाता से सूचना मिलने पर अस्पताल से कुछ लोग उसे बचाने होस्टल पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। इस संबंध में अधिष्ठाता डॉ. अजय केवलिया ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges