Published On : Sun, Apr 8th, 2018

भारत बंद सफल होने से डर गई है BJP, दलितों-आदिवासियों को कुचल रही सरकार : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि दलित उत्पीड़न को लेकर किया गया भारत बंद आंदोलन सफल रहा और इससे भाजपा में भय पैदा हो गया है।

रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने कहा कि आंदोलन से डरी भाजपा ने दलितों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। भाजपा शासित राज्यों में प्रशासनिक अफसर दलित परिवारों को गिरफ्तार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों के साथ न्याय नहीं कर रही है। हमारी सरकार बनी तो हम देश से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि दलितों व आदिवासियों के उत्पीड़न पर सीधे गिरफ्तारी और केस दर्ज होने पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में दो अप्रैल को दलित संगठनों ने भारत बंद किया था। इस दौरान यूपी समेत कई राज्यों में हिंसा के भी कई मामले सामने आये थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement