Published On : Mon, May 14th, 2018

भंडारा-गोंदिया लोकसभा चुनाव के लिए 15 परीक्षाओं को फिर बढ़ाया जा सकता है आगे

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी एक बार फिर इस महीने होनेवाली परीक्षाओं में फेरबदल करने पर विचार कर रही है. इस बार भंडारा- गोंदिया जिले के चुनाव के लिए यह किया जाएगा. यूनिवर्सिटी के चौथे और अंतिम फेर की परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है. इस सत्र में यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग शाखा के सभी पाठ्यक्रम, बीए, बीएससी पाठ्यक्रम का समावेश है. साथ ही इसके कॉमर्स पाठ्यक्रम की भी कुछ परीक्षाएं ली जानेवाली हैं. यूनिवर्सिटी के लिए यह महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं.

लेकिन भंडारा-गोंदिया क्षेत्र के सांसद नाना पटोले के त्यागपत्र देने के बाद रिक्त हुए पद के लिए चुनाव संबंधी कुछ दिन पहले ही उच्च न्यायलय ने डिसिशन दिया था. जिसके अनुसार भंडारा-गोंदिया जिले के लोकसभा उपचुनाव 28 मई को कराने के आदेश दिए गए हैं. भंडारा और गोंदिया जिले के कॉलेज नागपुर यूनिवर्सिटी से स्लंग्नित है. 28 मई को 15 विषयों की परीक्षा है. चुनाव होने के कारण यह परीक्षा लेना संभव नहीं है. जिसके कारण इस दिन की सभी परीक्षाएं आगे बढ़ाने का निर्णय लेने पर नागपुर यूनिवर्सिटी की ओर से विचार किया जा रहा है. जिसके कारण फिर एक बार विद्यार्थियों को परेशानी होनेवाली है.

इस बारे में नागपुर यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. सिदार्थविनायक काणे ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से कोई आदेश आता है तो तभी परीक्षाओं की तिथि बदली जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा कोई भी आदेश नहीं आया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.