Published On : Sat, Jun 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गर्मी से सिटी सहित विदर्भ में सर्वाधिक मौतें, अब तक 25 से अधिक मृत्यु दर्ज

Advertisement

नागपुर. इस बार गर्मी ने हलाकान कर रखा है. मार्च से शुरू हुआ सिलसिला अब तक सतत रूप से जारी है. नागपुर सहित विदर्भ में पारा 40 डिसे से नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है. गर्मी की वजह से इस बार विदर्भ में 25 से अधिक मौत दर्ज की गई है. फुटपाथ पर रहने वाले उष्माघात का सबसे अधिक शिकार हुए. इस बार मार्च से भीषण गर्मी शुरू हुई. जून की शुरुआत होने के बाद भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

गर्मी में उष्माघात से सबसे अधिक मौतें होती है. साथ ही बिना छत फुटपाथ पर रहने वाले इसके अधिक शिकार हुए. सिटी में अब तक 10 से अधिक मौत दर्ज की गई है. हालांकि लोग दिन में इधर-उधर राहत पाने के लिए निकल जाते हैं लेकिन रात होते ही अपने ठिकाने पर आ जाते हैं. इस बार रात के वक्त भी गर्म हवाओं ने पीछा नहीं छोड़ा है.

इस बीच गुरुवार को तहसील थाना क्षेत्र में दो लोग बेहोश अवस्था में मिले. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस का अनुमान है कि दोनों की मौत उष्माघात से हुई होगी. मेयो अस्पताल में कोविड वार्ड के पास 45 से 50 वर्ष आयु का एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में दिखाई दिया. वहीं शाम 7 बजे के दौरान अग्रसेन चौक में एक 50 वर्षीय व्यक्ति बेहोश मिला. दोनों को मेयो में भर्ती किया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.