Published On : Fri, Feb 16th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

मैक्स हेल्थकेयर ने किया एलेक्सिस हॉस्पिटल का अधिग्रहण, अब मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा इसका नाम

Advertisement

नागपुर: भारत के सबसे बड़े निजी हेल्थकेयर प्रोवाइडर में शुमार मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड ने आज नागपुर में एलेक्सिस मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सफलतापूर्वक अधिग्रहण का एलान किया। इस अधिग्रहण के बाद एलेक्सिस हॉस्पिटल को अब मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नागपुर के नाम से जाना जाएगा।

मैक्स हेल्थकेयर ने 412 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर एलेक्सिस मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया है। पश्चिम एवं मध्य भारत के मरीजों को बेस्ट-इन- क्लास क्लीनिकल केयर उपलब्ध कराने के अपने मिशन के तहत मैक्स हेल्थकेयर ने यह अधिग्रहण किया है।

इस अधिग्रहण से परिचालन में तालमेल बढ़ेगा और आरोग्य सेवाएं बेहतर होगी। मैक्स हेल्थकेयर मेडिकल एक्सीलेंस एवं मरीजों की संतुष्टि के सर्वोच्च मानक बनाए रखने पर फोकस करते हुए इंटीग्रेशन की प्रक्रिया को सुगम बनाने और सतत देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अधिग्रहण पर मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अभय सोई ने कहा, ‘एलेक्सिस हॉस्पिटल के सफल अधिग्रहण की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह हमारी विकास की रणनीति में एक उल्लेखनीय कदम है, जिससे हमें नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाने, अपनी क्षमताओं को विस्तार देने और इस क्षेत्र में अपने मरीजों को बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी। हम आगे आने वाली संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और अपने मरीजों को बेस्ट- इन-क्लास हेल्थकेयर सर्विस उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

Advertisement

शुक्रवार को हॉस्पिटल में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में श्री सोई ने बताया, “इस समय हमारा ध्यान अस्पताल के पुनर्गठन पर नहीं बल्कि उसी बुनियादी ढांचे के भीतर क्षमता बढ़ाने पर है। इसमें ज्यादा बेड्स की जगह बनाने के लिए बिल्डिंग के फ्लोर्स को बढ़ाना शामिल है। विस्तार योजना में मुख्य रूप से बेड्स की संख्या 200 से बढ़ाकर 350, ऑपरेशन थिएटर्स की संख्या 5 से बढ़ाकर 12 और आईसीयू बेड्स की संख्या 60 से बढ़ाकर 105 करना शामिल है।

श्री सोई ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में नागपुर में ऐसे और हॉस्पिटल्स या जगह का अधिग्रहण करना भी है, लेकिन यह भविष्य की प्रक्रिया होगी।

जुलेखा हेल्थकेयर ग्रुप की को-चेयरपर्सन श्रीमती जैनुबिया शम्स ने कहा, ‘इस नए सफर पर कदम बढ़ाने के लिए हम मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नागपुर की टीम को शुभकामनाएं देते हैं और उनकी सफलता की कामना करते हैं।’

2016 में स्थापित एलेक्सिस हॉस्पिटल इस शहर में एकमात्र जेसीआई प्रमाणित अस्पताल है। यहां एक ही छत के नीचे हाई-एंड टर्शरी केयर सर्विसेज जैसे ऑर्गन ट्रांसप्लांट, ऑन्कोलॉजी (रेडिएशन समेत), न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और डायग्नॉस्टिक्स की सुविधा उपलब्ध है।

मैक्स हेल्थकेयर :
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (एमएचआईएल) वित्त वर्ष 2023 में भारत की सबसे बड़े हॉस्पिटल चेन (केवल स्वास्थ्य सेवाओं से आय के आधार पर) में से एक है। एमएचआईएल मेडिकल एवं सर्विस एक्सीलेंस, पेशेंट केयर, वैज्ञानिक और मेडिकल शिक्षा के उच्चतम मानकों के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तर भारत में एमएचआईएल की व्यापक उपस्थिति है, जिसमें 18 हेल्थकेयर सेंटर का नेटवर्क शामिल है। कुल नेटवर्क में से आठ अस्पताल और चार मेडिकल सेंटर दिल्ली व एनसीआर में स्थित हैं और अन्य मुंबई, नागपुर, मोहाली, बठिंडा और देहरादून में स्थित हैं। मैक्स नेटवर्क में कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के स्वामित्व और संचालन वाले सभी अस्पताल एवं मेडिकल सेंटर, पार्टनर हेल्थकेयर सेंटर और मैनेज्ड हेल्थकेयर सेंटर शामिल हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर में साकेत, पटपड़गंज, वैशाली, राजेंद्र प्लेस और शालीमार बाग में अत्याधुनिक टर्शरी व क्वाटरनरी केयर हॉस्पिटल, मुंबई, नागपुर, मोहाली, बठिंडा व देहरादून में एक-एक अस्पताल, गुड़गांव में सेकेंडरी केयर हॉस्पिटल तथा दिल्ली-एनसीआर में नोएडा, लाजपत नगर व पंचशील पार्क में और पंजाब के मोहाली में एक डे केयर सेंटर शामिल हैं। मोहाली और बठिंडा के अस्पताल पंजाब सरकार के साथ पीपीपी व्यवस्था के तहत हैं।

अपने मुख्य हॉस्पिटल बिजनेस के अलावा, एमएचआईएल के पास दो एसबीयू हैं मैक्स @होम और मैक्स लैब। मैक्स @होम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो घर पर स्वास्थ्य एवं कल्याण सेवाएं प्रदान करता है और मैक्स लैब अपने नेटवर्क के बाहर के मरीजों को डायग्नॉस्टिक सर्विस प्रदान करता है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.