Published On : Fri, May 22nd, 2015

मौदा : चाकू की नोक पर दंपति को लूटा

Advertisement


मौदा (नागपुर)।
मौदा से खरीदारी करके अपने गांव वापस जा रहे नव विवाहित दंपति को अज्ञात लुटेरों ने चाकू की नौक पर लूट लिया. घटना 20 मई रात 8.30 बजे की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश आत्माराम कढव (28) अपनी पत्नी समेत रात 8.30 बजे मौदा से खरीदारी करके और अन्य काम के लिए आये थे. अपना काम ख़त्म करके अपने गांव चिरव्हा वापस जाने के लिए निकले. इसी दौरान मारोडी फाटे के समीप अपनी बाइक एम.एच.40- के.आर.- 2140 से जाने पर 4 अज्ञात लुटेरों ने दंपति को रोका व अपने पास का पूरा माल देने को कहां. गणेश ने हिम्मत दिखाकर एक का कॉलर पकड़ा लेकिन दूसरे लुटेरे ने गणेश पर चाकू से वार कर दिया. लुटेरों ने गणेश के पर्स से 4,000 हजार रूपये और पत्नी के गले के सोने के जेवरात छीन लिए.

कुल मिलाकर 25 से 30 हजार का माल लुटेरों ने लूटा और फरार हो गए. गणेश ने बाइक से लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में कामयाब हुए. गणेश दोस्तों की मदद से प्राथमिक आरोग्य केंद्र में पहुंचा. और पुलिस को शिकायत की. मौदा पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद गणेश को नागपुर भेजा.

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तालुका के मोराडी-चिरव्हा 4-5 किमी का ग्रामीण रास्ता है. रात के समय इस रास्ते पर अधिक यातयात नही रहती. लुटेरों ने मौदा से दंपति का पीछा किया होगा ऐसा संदेह नागरिकों ने व्यक्त किया है. काफी दिनों से यहां के छोटे-बड़े उद्योग बंद पड़े है. जिससे यहां के युवक बेरोजगार हुए है. बेकारी और जनसंख्या से ऐसे लुटपाट और अपराध बढ़ रहे है.

crime-31

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement