मुंबई. मुंबई. महाराष्ट्र में संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मुंबई में मातोश्री ( मुख्यमंत्री उद्धव का निजी आवास) के बाहर चाय लगाने वाला एक व्यक्ति सोमवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला है। इसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मातोश्री और उसके आसपास के इलाके को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। चायवाले के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। जांच में बात भी सामने आई है कि मातोश्री पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी यहां चाय पीने जाते थे। इसके बाद मातोश्री में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वहां से हटा कर क्वारैंटाइन किया गया है।
राज्य में मंगलवार सुबह कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि, इससे पहले सोमवार को 120 नए मामले सामने आए। इनमें 68 मुंबई और 41 पुणे के हैं। बाकी सतारा, वसई-विरार और अन्य जगहों के हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 868 पर पहुंच गया है। इससे पहले रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 113 मरीज सामने आए थे। रविवार को ही यहां सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक संक्रमण से 52 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, प्रदेश में अब तक 66 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








