Published On : Fri, Jul 20th, 2018

माथाड़ी कामगारों के लिए भी पोर्टल-मंत्री संभाजीराव निलंगेकर

Advertisement

नागपुर: अब माथाड़ी कामगारों के लिए भी सरकार द्वारा स्वतंत्र पोर्टल बनाया जाएगा जिसके माध्यम से कामगार अपनी शिकायतें आनलाइन कर सकेंगे. यह घोषणा कामगार मंत्री संभाजीराव निलंगेकर ने की.

उन्होंने यह भी घोषणा की कि कामगारों के राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाते खोलकर उनके पैसे सीधे खाते में जमा किए जाएंगे. माथाड़ी कामगारों के लिए स्वतंत्र घर बनाए जाएंगे, जिसे सिर्फ माथाड़ी कामगारों को ही आवंटित किया जाएगा.

विधान परिषद में विधायक नरेंद्र पाटिल ने कामगारों की समस्या को लेकर अल्पकालीन चर्चा के दौरान सवाल उठाए थे. किरण पावसकर, अनिल भोसले, गिरीश व्यास ने चर्चा में हिस्सा लिया. जवाब में निलंगेकर ने कहा कि पिछले 4 साल में हमने जितना काम किया और बैठकें ली, उतनी पूर्व की सरकार ने नहीं की है.

माथाड़ी कामगारों को लेकर अनेक निर्णय लिए गए हैं. माथाड़ी कामगारों के लिए स्वतंत्र पोर्टल तैयार किया गया है.

Advertisement

इस पोर्टल पर माथाड़ी कामगार उन पर होने वाले अन्याय की शिकायत कर सकेंगे. इसके अलावा उनके वेतन बैंकों में जमा किए जाएंगे. उन्हें खुद के घर दिए जाएंगे.

आगामी 15 दिन में महाराष्ट्र में माथाड़ी मंडल की संयुक्त बैठक कर समस्या सुनी जाएगी. मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री व कामगार मंत्री बैठक में रहेंगे. राज्य के सभी 26 महामंडलों के आर्थिक कामकाज में एकरूपता लायी जाएगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.