Published On : Mon, Feb 11th, 2019

माता परमेश्वरी जन्मोत्सव मनाया गया कार्यक्रम की श्रृंखला ने सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

Advertisement

देवांगन समाज युवा संस्था नागपुर द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज दिनांक 10 फरवरी 2019 को देवांगन समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी जन्मोत्सव मनाया गया कार्यक्रम की श्रृंखला ने सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी अत्यंत नयनाभिराम मनोहर झांकी के साथ ढोल ताशा पंजाबी नृत्य के कलश यात्रा 1 परिधान मे 151 कलशधारी महिलाओ ने भाग लिया क्षेत्र मे नागरिकों ने भव्य स्वागत किया | मुख्य अथिती के रूप महाराष्ट्र राज्य के ऊर्जा मंत्री तथा नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखरजी बावनकुले तथा विधायक मिलीन्द माने जी उपस्थित थे अखिल भारतीय देवांगन समाज के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र विमल देवांगन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ मदनजी देवांगन संरक्षक सेवकराम जी देवांगन जगदीश जी देवांगन प्रकाश देवांगन अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन मनोज देवांगन मेघनाथ देवांगन गणपति देवांगन उमेश देवांगन दर्शनलाल धकाते अशोक देवांगन विशेष अथिति के रूप मंच पर विराजमान थे मुख्य अतिथि चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा की देवांगन समाज मेहनती ईमानदार हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण बच्चों की पढाई मे आगे कर रहा हैं इस समाज का इतिहास काफी सराहनीय हैं पालकमंत्री होने के नाते मैं इस समाज को आगे बढ़ाने मे हर संभव प्रयास करूँगा आर्थिक शैक्षणिक दृष्टी पिछड़ा देवांगन समाज का समाज भवन बने बच्चों मे कौशल विकास हो महिलाये सबल बने इस हेतु संस्था प्रयास करें और शासन आपको पूरा सहयोग देगा ऐसा आश्वाशन दिया.

विभिन्न थीम बेस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया, युवक युवती परिचय भी संपन्न हुआ कार्यक्रम मे विशेष रूप से नीलकंठ जी देवांगन अवधेश देवांगन बनवारी लाल देवांगन घनश्याम देवांगन लीलाधर देवांगन आदि उपस्थित थे मंच संचालन श्री विजय नंदनवार कंचन देवांगन आकाश देवांगन नयन हेड़ाऊ प्रशांत धकाते इन्होने किया आभार प्रदर्शन ज्योतिलाल धकाते ने किया सभी ने महाप्रसाद का आनंद लिया

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.