Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर करेंगे खासदार क्रीड़ा महोत्सव का उद्घाटन

Advertisement

18 से लेकर 20 जनवरी तक होगा चेस टूर्नामेंट

नागपुर: नागपुर में संपन्न होनेवाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से खासदार क्रीड़ा महोत्सव की शुरुआत 12 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक होगी. इसका उद्घाटन यशवंत स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर व मास्टर ब्लास्टर के नाम से पहचाने जानेवाले सचिन तेंदुलकर के हाथों संपन्न होगा.

इस महोत्सव में 300 के करीब विभिन्न खेलों का आयोजन किया जानेवाला है. इसमें 18 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक चेस टूर्नामेंट का आयोजन विवेकानंद नगर के इंडोर काम्प्लेक्स में होगा. इसमें अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर 15 के लड़के और लड़किया शामिल होगी.

इसमें विजेता को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे.रनर-अप को 7 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके संयोजक सुनील मानेकर है. इसके साथ ही गजानन निशितकर उप संयोजक और इसका संचालन उमेश पानबूड़े करेंगे. यह जानकारी बुधवार को आयोजकों ने एसजेएएन में आयोजित पत्र परिषद में दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.