Published On : Tue, Sep 3rd, 2019

ONGC के LPG प्‍लांट में भीषण आग, हादसे में तीन लोग घायल

Advertisement

नवी मुंबई: महाराष्‍ट्र के उरण स्थित ONGC के एलपीजी प्‍लांट में आग लगने की सूचना है. हादसे में 3 लोगों के घायल होने की खबर है. सुरक्षा के मद्देनजर एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है. JNPT और ONGC की टीमें आग बुझाने में लगी हैं.

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 7.20 बजे यहां पर तेज धमाके की आवाज आई. सामने आई तस्‍वीरों में प्‍लांट के भीतर से आग की लपटें उठती दिख रही हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.