Published On : Wed, Mar 11th, 2015

अकोला : विवाहिता की प्रताडना, अपराध दर्ज

Advertisement


अकोला
। ससुराल से सोने की अंगुठी समेत नकद राशि विवाह में न मिलने के कारण गुस्साए ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करना आरंभ किया. सहनशक्ति खत्म होने के बाद अंतत: विवाहिता ने हिम्मत कर डाबकी रोड पुलिस थाने में इसकी शिकायत कर दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498 के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाबकी रोड निवासी 20 वर्षीय विवाहिता वैशाली विशाल अवचार ने डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि विवाह के चंद दिनों बाद से ही पति विशाल किसन अवचार सास कमलाबाई किसन अवचार, ननद चंदा योगेश क्षीरसागर उसे मायके से सोने की अंगुठी एवं पैसे लाने के लिए दबाव डाल रहे थे. मायके की स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए वैशाली पैसे लाने में असमर्थता जताती रही. जिससे गुस्साए ससुराल वालों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करना शुरू किया. जिसकी शिकायत उसने थाने में कर दी है.

dowry

Gold Rate
Mar 18 2026 - Time 10.31Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement