Published On : Tue, May 5th, 2015

आर्णी : विवाहिता कुएं में कूदी, मौत

Advertisement


शराबी ससुर करता था प्रताड़ित

ग्राम शिवणी की घटना

आर्णी (यवतमाल)। यहा के ग्राम शिवणी में शराबी ससुर की हरकतों से तंग आकर एक विवाहिता ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है. मृतक सरिता खदरे (27) है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता का ससुर विकास खदरे को शराब की लत है. वह शराब के नशे में सरिता को प्रताड़ित करता था. रोज-रोज की परेशानी से निजात पाने के लिए सरिता ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी. दर्ज शिकायत में मृतक के भाई संतोष ने बताया कि सरिता ने उन्हें इस बारे में कई बार सूचित भी किया था. लेकिन उन्होंने सरिता को हर बार समझा-बुझा कर मामले को शांत कर दिया. लगातार ससुर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर उसकी बहन सरिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.