Published On : Mon, Dec 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

नौकरी दिलाने के नाम पर विवाहिता से दुष्कर्म

Advertisement

नागपुर. गिट्टीखदान थानातंर्गत नौकरी दिलाने के नाम पर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया. आरोपी का नाम नर्मदा कॉलोनी निवासी रोशन अशोक खोड़े (39) बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और रोशन एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे. तब से उनकी दोस्ती थी. पीड़िता विवाहित है और उसके 2 बच्चे हैं. रोशन आरटीओ में दलाल के तौर पर काम करता है.

करीब 2 वर्ष पहले लाइसेंस बनाने के लिए पीड़िता रोशन से मिलने गई थी. इस दौरान पीड़िता ने बातचीत के दौरान रोशन को अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताया और नौकरी दिलाने को कहा.

रोशन ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर एक आश्रम स्कूल में नौकरी दिला दी. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद रोशन उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा. विरोध करने पर वह उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दिया करता था. 2 दिन पहले रोशन ने पीड़िता की बुरी तरह पिटाई भी की. बार-बार के अत्याचार से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर रोशन को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.