Published On : Wed, Feb 11th, 2015

अचलपुर : गाज की चपेट में दंपति झुलसे

Advertisement


पशुओं की भी मौत

अचलपुर (अमरावती)। तहसील के मल्हारा गांव में बिती रात बेमौसम की बारीश के साथ बिजली  गिरने से संगीता बेलसरे व उनके पति प्रभुदास बेलसरे आंशिक रुप से जल गए जिन पर उपचार जारी है. इसी बिजली गिरने से कारण गांव के किसान किसन दादू बेलसरे की दो बकरियां, एक बक रा, 3 मुर्गियां भी मर गई.

टिन उड़े, पेड़ गिरे
तहसील में कई जगहों पर इस तुफानी बारिश के कारण कच्चे मकानों की छतें, टिन आदि उड़ गए, सडकों के किनारे खड़े महावृक्ष भी धराशाई हुए. झोपडियों की हाल दयनिय रही. जिससे कई इलाकों की बिजली गुल रही. रास्तों पर गिरे पेड़ों ने सबेरे यतायात व्यवस्था बाधित की.

गेंहु की फसल को हानि
इस बारिश के कारण तहसील की गेंहू की फसल को झटका लगा है. मध्यावस्था में पंहुच चुकी इस फसल को इस बारिश के कारण बालियां भिगने से गेंहू की क्वालिटी निकृ ष्ट होने व  उपज पर इसका विपरित असर पडऩे की बात किसान कह रहे हैं.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.