Published On : Wed, Feb 18th, 2015

दर्यापुर : अल्पभूधारक किसान की आत्महत्या

Advertisement


अउपज और कर्जबाजारी से था परेशान

दर्यापुर (अमरावती)। तहसील के थिलोरी गांव के अल्पभूधारक युवा  किसान गजानन देवराव खंडारे ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि गजानन खरिफ और  रबी की अउपज से परेशान था. उस पर बैंक व निजी लोगों का क र्ज भी होने से वह परेशान था.  मौत से पहले लिखी एक चिठ्ठी में उसने अपनी मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है.

आटो बेचना पड़ा
जानकारी के अनुसार गजानन के पास इसी गांव में ढाई एकड़ का खेत था. लेकिन अउपज के कारण वह परेशान हो गया. फिर भी उसने हिम्मत न हारते हुए पूरक व्यवसाय के रुप में आटो चलाने काम शुरु किया. लेकिन उस पर भी बीमारी के कारण उसे अपना आटो तक बेचना पड़ा. परिवार का पालन पोषण कैसे करें इस चिंता में घुल रहा था. बुधवार को उसने अपने घर में पुत्री के दुपट्टे से खुद को फांसी लगा ली. जिप सदस्य बलवंत वानखड़े ने खंडारे परिवार को भेंट व अधिकारियों से मिलकर इस परिवार को आर्थिक मदद की अपील की.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.