Published On : Wed, Jan 30th, 2019

मार्ड देगा गरीब मरीजों को बड़ा सहारा, शुरू किया ‘ पेशेंट रिलीफ फंड ‘

Advertisement

नागपुर: मेडिकल हॉस्पिटल में कई ऐसे भी मरीज आते हैं जिनके पास इलाज तक के लिए पैसे नहीं होते हैं. ऐसे गरीब मरीजों के लिए महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से ‘ पेशेंट रिलीफ फंड ‘ की शुरुआत की गईं है. इसमें मार्ड के डॉक्टरों की ओर से हर महीने 10 हजार रुपए फंड में जमा किए जाएंगे और इसका उपयोग गरीब जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा. इसमें प्रशासन की कोई भी भूमिका नहीं होगी. यह फंड पूरी तरह से डॉक्टरों के द्वारा दिए गए सहयोग और पैसों पर ही निर्भर होगा. इस तरह के उपक्रम करने से डॉक्टरों को उम्मीद है कि जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ जरूर होगा. इससे मरीज को अपना इलाज कराना संभव हो पाएगा.

इस बारे में महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर्स ( मार्ड ) के नागपुर के चेयरमैन डॉ. आशुतोष जाधव ने बताया कि इस फंड में डॉक्टरों की ओर से पैसों की मदद की जाएगी और हर महीने जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ दिया जाएगा. हॉस्पिटल में कई मरीज ऐसे भी आते हैं जिनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं होते हैं, ऐसे मरीजों को इस फंड से मदद की जाएगी. इस रिलीफ फंड का लाभ मरीजों को निश्चित ही दिया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.