Published On : Wed, Sep 27th, 2017

मराठी फिल्म ‘बापजन्म’ 29 सितंबर को होगी रिलीज

Advertisement

Sachin Khedekar, Baapjanma
नागपुर:
सचिन खेड़ेकर, पुष्कराज चिरपुटकर, शर्वरी लोहोकरे, सत्यजित पटवर्धन, अकर्श खुराणा व दिग्दर्शक निपुण धर्माधिकारी की उपस्थिति दशहरे की पूर्व संध्या पर 29 सितंबर को फिल्म होगी प्रदर्शित

निपुण धर्माधिकारी की बहुप्रतीक्षित ‘बापजन्म’ मराठी फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया. इस अवसर पर अभिनेता सचिन खेड़ेकर, पुष्कराज चिरपुटकर, शर्वरी लोहोकरे, सत्यजित पटवर्धन, अकर्श खुराणा व दिग्दर्शक निपुण धर्माधिकारी उपस्थित थे.

‘बापजन्म’ की प्रस्तुति एवरेस्ट एन्टरटेन्मेंट की है. इस फिल्म का निर्माण सुमतिलाल शाह व सिक्स्टीन बाय सिक्स्टी फोर प्रोडक्शन्स ने किया है. फिल्म 29 सितंबर 2017 को पूरे महाराष्ट्र में रिलीज होगी.

इस मौके पर सचिन खेड़ेकर ने कहा कि ‘बापजन्म’ शब्द मराठी में प्रचलित है. इस फिल्म का निर्देशन निपुण करे हैं कहने के बाद फिल्म के बारे में यह स्वाभाविक ही उत्सुकता चरम सीमा तक पहुंच गई. इस फिल्म की संहिता के बारे में सबसे अच्छी बात यह कि उसमें संवेदनशीलता ठूंसकर भरी है. बाप-बेटे के रिश्तों को लेकर अनेक फिल्में अब तक हमने देखी है. लेकिन निपुण ने अपनी इस फिल्म में यह रिश्ता कुछ अलग तरह से पेश किया है. जो आदमी संवेदनशील नहीं उसकी संवेदना को लेकर कुछ कहना बहुत ही मुश्किल बात है. हम सभी ने इस चुनौती को स्वीकार कर इसे न्याय दिलाने का प्रयास किया है. निपुण आज की पीढ़ी का लेखक और दिग्दर्शक है. इस फिल्म में उसने अपनी सर्जनशीलता बखूबी से पेश की है.

‘बापजन्म’ की कथा, पटकथा एवं संहिता निपुण धर्माधिकारी की है. उन्होंने कहा, सचिन खेड़ेकर जैसा अच्छे व्यक्तित्व के साथ निर्देशक के रूप में मेरी पहली ही फिल्म में काम करने का अवसर मिलना, इसे मैं अपना भाग्य और सम्मान मानता हूं. उनका केवल सेट पर होना ही हम सभी के लिए ही प्रोत्साहनात्मक था.

Advertisement

निपुण ने इसके पहले उमेश कुलकर्णी की ‘हाईवे’ फिल्म में काम किा है. वह मराठी रंगमंच पर व्यावसायिक एवं प्रायोगिक दोनों ही नाटकों में निर्देशक के रूप में कार्यरत है. ‘भारतीय डिजिटल पार्टी’ के लिए ‘कास्टिंग काऊच वूईथ अमेय एंड निपुण’ नामक वेब शो ने उसे घर-घर तक पहुंचाया है. उसके काम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ की गई. ऐसा वह एक मराठी कलाकार है. निपुण का 2015 में ‘फोर्ब्स इंडियाज 30 अंडर 30’ में एक विजेता के रूप में सम्मानित किया गया था.

इस फिल्म के सह-निर्माता हैं केयूर गोडसे, नीरज बिनीवाले, अमृत आठवले एवं निपुण धर्माधिकारी. इसके अलावा तकनीकी टीम में छायाचित्रण दिग्दर्शक – अभिजित डी आबदे; संकलक – सुचित्रा साठे; संगीत एवं पाश्र्वसंगीत – गंधार; गीते – क्षितिज पटवर्धन; ध्वनि रचना – अक्षय वैद्य; निर्मिती रचना – सत्यजीत पटवर्धन; वेशभूषा – सायली सोमण; मेकअप – दिनेश नाईक ; विपणन – अमित भानुशाली (52 फ्राईडे सिनेमाज); रंग – कलर-रेडचिलीज डॉट कॉम; विज्युअल प्रमोशन्स – नवप्रभात स्टूडियो; डिजिटल विपणन – बी. बीरबल; प्रचार प्रमुख- सचिन सुरेश गुरव.

‘बापजन्म’ की प्रस्तुति एवरेस्ट एन्टरटेन्मेंट की है. इस कंपनी ने अब तक ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय’, ‘शिक्षणाच्या आयचा घो’, ‘हापूस’, ‘आयडीयाची कल्पना’, ‘तुकाराम’, ‘आजचा दिवस माझा’, ‘हॅप्पी जर्नी’, ‘कॉफी’, ‘आणि बरेच काही’, ‘टाईम प्लीज’, ‘मुंबई-पुणे-मुंबई 2’ जैसी अनेक बहुचर्चित फिल्मों का निर्माण किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.