
मराठा आरक्षण के लिए महाराष्ट्रभर शुरू आंदोलन से राज्य की स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक बन गई है| इन हालातों को संभालने में राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है| पुरे हालातों पर गौर करें तो भाजपा महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बदल देगी, यही लगता है| यह बताकर शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि, लगातार बिगड़ते जा रहे हालातों के मद्देनजर भाजपा में मुख्यमंत्री बदलने की कवायद शुरू हो गई है|
सांसद राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार का नेतृत्व बदलने के बारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान अमित शाह फैसला करेंगे, मगर इन दिनों भी मोदी विदेश में गए हुए हैं| इसके चलते महाराष्ट्र की हालत चिंताजनक बन गई है| राजनितिक पर्दे पर से राज्य सरकार का नदारद होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है| ऐसे बिगड़ते माहौल में सरकार को चाहिए कि वह दुम दबा कर भागने या तमाशबीन बने रहने की भूमिका न अपनाये, यह सलाह भी उन्होंने दी है|
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...



