Published On : Tue, Oct 25th, 2016

रेशमबाग मैदान से निकला मराठा समाज का मोर्चा

Advertisement

maratha-morcha2
नागपुर
: सकल मराठा समाज द्वारा क्रांति मूक मोर्चा नागपुर में निकाला गया। मोर्चे के लिए समाज के लोग रेशमबाग मैदान में एकत्रित हुए। दोपहर ठीक 12 बजे मोर्चे का आगाज हुआ और राज्य भर में अब तक हुए मराठा समाज के आंदोलन की ही तरह मोर्चे का नेतृत्व लड़कियों ने ही किया।

कोपरडी में बलात्कार के आरोपियों को सजा, मराठा समाज को आरक्षण, एट्रोसिटी कानून में बदलाव और किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना इस मोर्चे की प्रमुख माँगे है। रेशमबाग मैदान से निकाला यह मोर्चा शहर के अनेक भागो का भ्रमण करते हुए कस्तूरचंद मैदान में पहुँचेगा। जहाँ समाज के लोगो उपस्थिति में जनसभा के बाद इसका समापन होगा।

maratha-morcha3
आयोजको का दावा है इस अंदोलन में लाख संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इस आंदोलन में समाज के प्रतिस्थित और राजनेता भी भाग रहे है। पूर्व सांसद और फॉरवर्ड ब्लॉक के जामवंत राव धोटे ने न केवल इस आंदोलन का समर्थन किया बल्कि खुद सहभागी भी हुए।

Gold Rate
Feb 24rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement