
नागपुर: सकल मराठा समाज द्वारा क्रांति मूक मोर्चा नागपुर में निकाला गया। मोर्चे के लिए समाज के लोग रेशमबाग मैदान में एकत्रित हुए। दोपहर ठीक 12 बजे मोर्चे का आगाज हुआ और राज्य भर में अब तक हुए मराठा समाज के आंदोलन की ही तरह मोर्चे का नेतृत्व लड़कियों ने ही किया।
कोपरडी में बलात्कार के आरोपियों को सजा, मराठा समाज को आरक्षण, एट्रोसिटी कानून में बदलाव और किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना इस मोर्चे की प्रमुख माँगे है। रेशमबाग मैदान से निकाला यह मोर्चा शहर के अनेक भागो का भ्रमण करते हुए कस्तूरचंद मैदान में पहुँचेगा। जहाँ समाज के लोगो उपस्थिति में जनसभा के बाद इसका समापन होगा।
आयोजको का दावा है इस अंदोलन में लाख संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इस आंदोलन में समाज के प्रतिस्थित और राजनेता भी भाग रहे है। पूर्व सांसद और फॉरवर्ड ब्लॉक के जामवंत राव धोटे ने न केवल इस आंदोलन का समर्थन किया बल्कि खुद सहभागी भी हुए।
नागपुर में हथियारबंद बदमाशों का तांडव! दुकान में तोड़फोड़-लूट #NagpurNews #Crime #MIDC...
महंगाई की मार! धुले में शिवभोजन केंद्र चलाना मुश्किल #ShivBhojan #MaharashtraNews #Mehangai...
Police Attack: विवाद शांत कराने पहुंचे हवलदार पर चाकू से हमला #News...
अमरावती में तेंदुए का आतंक! फिर 2 लोगों पर हमला #LeopardAttack #AmravatiLeopard...
ईद-उल-मिलाद पर नांदेड में भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे की दुआ #EidMiladUnNabi...
कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग




