Published On : Wed, Jul 25th, 2018

मराठा क्रांति मोर्चा ने वापस लिया महाराष्ट्र बंद आंदोलन

Advertisement

मुंबई : मराठा आरक्षण मामले में हो रही देरी और सोमवार को प्रदर्शन के दौरान नदी में कूदकर खुशकुशी के विरोध में बुलाए गए महाराष्ट्र बंद को मराठा क्रांति मोर्चा ने आज (25 जुलाई) वापस लेने का फैसला किया है.

संगठन की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि 7 जिलों में हो रहे बंद को वापस लिया जा रहा है. इसके साथ ही संगठन ने बंद के कारण लोगों को हुई परेशानी के लिए मांफी मांगी है. बता दें कि बुधवार को संगठन की ओर से आज नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर इलाके में बंद का ऐलान किया गया था.

प्रदर्शन के दौरान कई जगह हिंसा
महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से बुलाए गए बंद के आह्वान के दौरान कई जगह हिंसा हुई है. मंगलवार को बंद के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने औरंगाबाद में एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया.

इस घटना के बाद बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों ने नवी मुंबई के घनसोली इलाके में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों पर पत्थरबाजी की. वहीं, लातू और उदगीर में दो समूहों के बीच झड़प होने की जानकारी मिली.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.